अल्मोड़ा, मार्च 1 -- सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में दन्या एलएसएन हायर सेकंड्री स्कूल के दस बच्चों ने प्रवेश पाया है। इनमें हार्दिक जोशी, शौर्य डसीला, खुशी डौरबी, अनायता रणावत, लता डसीला, समीर कुमार, राघव जोशी और दीपान्शु डसीला हैं। प्रबंधक मनोज जोशी, प्रधानाचार्य नवीन पांडेय, बसंत पांडेय आदि ने बच्चों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...