शाहजहांपुर, मार्च 12 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिलहर के कक्षा आठ के छात्र आयुष्मान मिश्रा ने कक्षा नौ में प्रवेश के लिए आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है। आयुषमान की इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। आयुष्मान की माता उर्वशी देवी मिश्रा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती हैं, जबकि पिता संजय मिश्रा हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जितेंद्र सिंह चौहान ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.