कोडरमा, मई 21 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। सैनिक स्कूल तिलैया में पिछले पांच दिनों से चल रही वार्षिक एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा 2026-27 आज समापन हो गया। पांच दिनों तक चली इस स्पर्धा में सभी बारह गृहों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जबकि मिथिला, कुंवर सिंह व अशोक गृह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करके अंक तालिका में अपने आप को स्थापित किया। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय पेंटाथलॉन में खिलाड़ियों का जलवा, तीन का नेशनल के लिए चयनप्रतिस्पर्धाओं के विजेता कनिष्ठ बालिका वर्ग 100मी रेस में प्रथम स्थान धैर्या गोस्वामी मिथिला गृह, वरिष्ठ बालिका 100मी वर्ग में प्रथम स्थान संध्या कुमारी विक्रम गृह व कनिष्ठ बालक 100मी वर्ग में प्रथम स्थान शिवम यादव मिथिला गृह, वरिष्ठ बालक 100मी वर्ग में प्रभाकर यादव कुंवर सिंह गृह ने प्रथम स्थान पाकर अपनी मजबूती दिखा...