कोडरमा, सितम्बर 21 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। सैनिक स्कूल तिलैया में चल रहे अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल 2026-27 के तीसरे दिन एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा के नाम रहा। अब मैदान पर खेले जाने वाले सभी मैच, कांटे की टक्कर वाले हो गए हैं। अब सभी टीमें अपनी क्षमता के साथ-साथ बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार की शाम क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सैनिक स्कूल नालंदा काबिज हुआ, जबकि सैनिक स्कूल पुरुलिया व गोपालगंज क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल हुए। यह भी पढ़ें- अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल के दूसरे दिन स्पर्धा, वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजितबास्केटबॉल मुकाबलों की जानकारी वही मैदान में खेले गए मैचों में बास्केटबॉल बालक वर्ग में सैनिक स्कूल नालंदा और पुरुलिया में पुरुलिया स्कूल 26/36 के मुकाबले आगे रहा, जबक...