नैनीताल, सितम्बर 26 -- भवाली, संवाददाता। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में स्पिक मैके की ओर से शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का प्रसिद्ध छाऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल और दल नायक तारापद रजक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पुरुलिया छाऊ विशेष रूप से अपने विशाल मुखौटों, पारंपरिक वेशभूषा, शौर्यपूर्ण गतियों एवं मार्शल आर्ट जैसी मुद्राओं के लिए प्रसिद्ध है। यह नृत्य प्रायः रामायण, महाभारत, पुराणों एवं लोककथाओं से प्रेरित कथाओं पर आधारित है। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने दुर्गा-महिषासुर मर्दिनी की कथा को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे परिधानों और अद्भुत मुखौटों से सुसज्जित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कलाकारों को विद्यालय ने दुशाला प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान श्व...