नैनीताल, जून 3 -- भवाली, संवाददाता। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में 79 यूके बटालियन एनसीसी की ओर से 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया है। कर्नल अभिजीत मेहता के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से 600 से अधिक कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, राष्ट्र सेवा और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।दस दिनों तक चलने वाले इस शिविर में कैडेटों को लाइव फायरिंग, मैप रीडिंग, ड्रोन संचालन और सैन्य विमानन का कड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण और सर्वांगीण विकास के लिए छह दिवसीय व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम भी आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- पिथौरागढ में एनसीसी कैडेट्स सीखेंगे ड्रोन उड़ाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...