भागलपुर, जुलाई 15 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  नरगाकोठी स्थित सैनिक स्कूल गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी चंपानगर के एनसीसी केयर टेकर ऑफिसर सागर कुमार का प्रमोशन चार बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर के पद पर किया गया। कार्यक्रम चार बिहार बटालियन एनसीसी ऑफिस में आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने कहा कि सागर कुमार भैया बहनों को  विद्यालय में एनसीसी में शिक्षा देते रहते हैं। विद्यालय परिवार ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मौके पर बटालियन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विकास मंडल, सूबेदार मेजर शीतल सिंह, लेफ्टिनेंट तुषारकांत झा सहित अन्य पीआई स्टाफ उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने दी।  यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेटों को 'बी' सर्टिफिकेट बांटे गए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...