समस्तीपुर, सितम्बर 26 -- रोसड़ा, निज संवाददाता। 37वीं प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को सुन्दरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर, सैनिक स्कूल बटहा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक अपने नाम किए। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, फुर्ती और दमखम का प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया। अंडर-19 वर्ग में राहुल कुमार ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं इसी वर्ग में ऐश्वर्य आनंद ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। ऐश्वर्य ने तीन हजार मीटर दौड़ में भी कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-19 के तीन किलोग्राम गोला फेंक स्पर्धा में विवेक कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। तरुण वर्ग की 400 मीटर दौड़ में निमिषा ने रजत पदक जीता। वहीं तरुण वर्ग में सौम्या तथा अंडर-11 वर्ग ...