आरा, मार्च 8 -- पीरो, संवाद सूत्र आवासीय बाल प्रतियोगिता निकेतन के छात्रों ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में बाजी मार ली। स्कूल के प्रबंध निदेशक विजेन्द्र राय ने बताया कि कनई निवासी रणवीर कुमार, उदनडीह निवासी सुमित कुमार मेहता, गलिमापुर निवासी हरीओम कुमार सिंह, राधेश्याम कुमार, कुर्मीचक निवासी विवेक कुमार, इब्राहिमपुर निवासी आयुष कुमार, बेलडिहरी निवासी युवराज कुमार सिंह, तकिया निवासी अमृत लाल, बेलाउर निवासी ओमप्रकाश, खननी कला निवासी पुस्कल कुमार, पीरो निवासी लव कुमार, बसौरी निवासी संदीप कुमार सिंह, गुलजारपुर निवासी अनील कुमार, दामोदरपुर निवासी विपीन कुमार और गोविंदडीह निवासी प्रिंस राज का चयन सत्र 2026-27 के लिये किया गया है। चयनित छात्रों को स्कूल में आयोजित सादे समारोह में सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...