गंगापार, सितम्बर 25 -- ऐक्सेस इंटरनेशनल सैनिक स्कूल नवाबगंज मलाक बलऊ में अमेठी सैनिक स्कूल की टीम ने गहन निरीक्षण किया। अमेठी सैनिक स्कूल को ऐक्सेस इंटरनेशनल सैनिक स्कूल का मेंटोर बनाया गया है। निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय के प्रबंधक योगेन्द्र गुप्ता ने बताया कि अमेठी सैनिक स्कूल के प्रतिनिधियों ने विद्यालय का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई, अनुशासन और भविष्य की तैयारियों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन एवं महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। टीम ने बच्चों की शैक्षिक प्रगति को बेहतर बनाने के लिए उपयोगी दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अमेठी सैनिक स्कूल की टीम ने ऐक्सेस इं...