हल्द्वानी, मार्च 26 -- नैनीताल। नगर में आयोजित स्व. सैय्यद मोहम्मद हसनैन स्मृति अंडर-14 ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैचों में गुरुवार को सैनिक स्कूल और वि विहान ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल मैच में सनवाल स्कूल ने पहले खेलते हुए 110 रनों बनाए। जवाब में सैनिक स्कूल ने बेहतरीन रणनीति से जीत हासिल कर ली। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में वि विहान ने सीआरएसटी को 121 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में सीआरएसटी की टीम मात्र 101 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता का फाइनल आज शुक्रवार को खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.