हजारीबाग, जून 6 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी विंग कमांडर राजेश कुमार गुप्ता के संयोजन में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, कोडरमा और गिरिडीह जिलों के लगभग 125 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं आश्रितों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिख रेजीमेंट अभिलेख रामगढ़ के मुख्य अभिलेख अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश श्रीवास्तव रहे।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। सम्मेलन में पेंशन, पारिवारिक पेंशन, डिसेबिलिटी पेंशन, स्पर्श पोर्टल, ईसीएचएस और अन्य सैनिक कल्याण योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई तथा समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- डीडीहाट में एसएसबी 11वीं वाहिनी ने पौधे ...