चम्पावत, मार्च 13 -- लोहाघाट। सैनिक विश्राम गृह लोहाघाट में 15 मार्च को ग्रेटर नोएडा के प्रकाश हॉस्पिटल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएगा। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कै. आरएस देव ने बताया कि शिविर में हृदय रोग, हड्डी, ईएनटी और फिजिशियन स्वास्थ्य जांच करेंगे। बताया कि सुबह 10 से 12 बजे तक पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं और उनके आश्रितों के लिए और शाम चार बजे तक अन्य जनता के लिए शिविर लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...