गोपालगंज, मार्च 14 -- कुचायकोट,एक संवाददाता। सिपाया स्थित सैनिक विद्यालय में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार कुल पांच अलग-अलग पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 28 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य व प्रशासनिक अधिकारी मेजर आशीष वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। जारी सूचना के मुताबिक विद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर केमिस्ट्री, काउंसलर, बैंड मास्टर, नर्सिंग सिस्टर तथा अपर डिवीजन क्लर्क के एक-एक पद पर नियुक्ति की जाएगी। इन सभी पदों के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। विद्यालय प्रशासन के अनुसार पीजीटी केमिस्ट्री पद के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री के साथ बीएड की योग्यता अनिवार्य है।...