मोतिहारी, मार्च 1 -- कुण्डवा चैनपुर। कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव से गुजरने वाले सैनिक रोड में पुल निर्माण को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि सैनिक रोड में हीरापुर से सतन चौक के बीच बन रहा पुल छोटा है, इससे बाढ़ के समय पानी की निकासी नहीं हो पायेगी और फसलें बर्बाद हो जायेंगी। विदित हो कि इन क्षेत्रों मे प्रत्येक वर्ष नेपाल से आने वाले पानी के कारण भारी नुकसान होता है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी वार्ड सदस्य रूबी देवी व ग्रामीणों ने उक्त आशय का आवेदन कार्यपालक अभियंता आरसीडी को देकर ग्रामीणों की चिंता से अवगत करा दिया था। बावजूद इसपर विभाग मौन है। आक्रोशित लोगों ने बताया कि अगर पुल निर्माण नहीं किया गया तो ग्रामीण बड़ा आन्दोलन कर सड़क निर्माण को रोकेंगे। मौके पर ग्रामीण रामजन्म प्रसाद, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.