बदायूं, फरवरी 12 -- बदायूं। कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास की ओर से बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने की। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेट कर्नल संदीप सिंह ने किया। बैठक में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर की गई कार्रवाई से उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को अवगत कराया गया। एडीएम प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए सभी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए तथा पूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में कुल 29 पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों ने प्रतिभाग किया और अपनी समस्याएं व सुझाव प्रस्तुत किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...