आजमगढ़, अप्रैल 28 -- आजमगढ़। मुख्य राजस्व अधिकरी संजीव ओझा की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को सुनने एवं निराकरण के लिए सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को सुना गया। बैठक के दौरान कुल दो मामले आए। जिस पर सीआरओ ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर कुमार राजीव रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...