नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अनुसार इस अभियान में वेस्टर्न एवेन्यू पर स्थित दो आवासीय भूखंडों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई थी। वहीं, डीडीए द्वारा की गई कार्रवाई से स्थानीय लोगों में रोष नजर आया। निवासियों ने कहा कि जहां सरकार अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने की बात कर रही है, वहीं डीडीए इलाके के निवासियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। वेस्टर्न एवेन्यू रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने कार्रवाई को गलत ठहराते हुए दावा किया कि अदालत से स्थगन आदेश मिलने के बावजूद डीडीए अधिकारी सुबह करीब पांच बजे आए औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.