लखनऊ, अप्रैल 21 -- लखनऊ,संवाददाता। पीजीआई थाना क्षेत्र में प्लाट दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर सैनिक परिवार से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि सेना में तैनात विजय कुमार सिंह की पत्नी गायत्री देवी को प्लॉट दिलाने का भरोसा दिलाया और फर्जी दस्तावेजों के जरिए 60 लाख रुपये सर्वेश ने अपने साथियों संग हड़प लिए थे। जब आरोपी और उसके साथियों ने प्लाट नहीं दिया तो पीड़िता ने अपने रुपये वापस मांगे। यह भी पढ़ें- फर्जी प्लॉट के जाल में फंसाकर सैनिक की पत्नी से ठगे 60 लाख, शातिर प्रॉपर्टी डीलर सर्वेश पाण्डेय गिरफ्तार रुपये न देने पर आरोपी आनाकानी करने लगा। 9 जनवरी 2025 को पीजीआई पुलिस ने मुकद...