सैनिक परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा मुफ़्त
देहरादून, अगस्त 25 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता सैनिक परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा में आर्थिक राहत देने के लिए सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून और गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, लैंसडाउन के बीच सुपर-300 मिशन एजुकेशन स्कीम के तहत समझौता हुआ। इसके तहत वीर नारियों, वीर माताओं, बलिदानी सैनिकों के आश्रितों और चार वर्ष की सेवा पूरी कर चुके अग्निवीरों तथा उनके आश्रितों को पात्र पाठ्यक्रमों में 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस माफी मिलेगी। वहीं सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों तथा उनके आश्रितों को 40 प्रतिशत ट्यूशन फीस में छूट दी जाएगी।
समझौते की प्रमुख बातें गढ़वाल रेजिमेंटल सेंटर के सुरजन सिंह सभागार में हुए समझौते के दौरान कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद नेगी ने इसे सैनिक परिवारों के बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.