फरीदाबाद, अप्रैल 15 -- फरीदाबाद, सरसमल। सैनिक कॉलोनी से बड़खल मोड़ तक एलिवेटेड (ऊंची) सड़क बनाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बुधवार को निरीक्षण किया। शहर में पूर्व से पश्चिम संपर्क (कनेक्टिविटी) मजबूत करने के काम तेज किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि प्रस्तावित सड़कों से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। बहरहाल, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी. सी. मीणा और उपायुक्त आयुष सिन्हा ने विभिन्न मार्गों का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति जानी। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में काम पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि बड़खल क्षेत्र को सैनिक कॉलोनी से जोड़ने के लिए करीब आठ किलोमीटर लंबा ऊंचा मार्ग प्रस्तावित है। इससे लोगों को सीधे आवागमन की सुविधा मिलेगी और समय की बचत होगी।...