सैनिक कॉलोनी में पानी की समस्या जांचने के लिए टीम गठित
फरीदाबाद, मई 12 -- फरीदाबाद, सरसमल। सैनिक कॉलोनी में पेयजल, सफाई और सीवर ओवरफ्लो की समस्याओं की जांच के लिए नगर निगम ने संयुक्त टीम गठित की है। महापौर प्रवीण जोशी ने अधिकारियों को क्षेत्र का निरीक्षण कर तीन दिन में एक्शन टेकन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। टीम स्थानीय लोगों से बातचीत कर समस्याओं के कारणों की भी जांच करेगी। दरअसल, जनसुनवाई शिविरों में सैनिक कॉलोनी के लोगों ने पानी की कमी, सफाई व्यवस्था में गड़बड़ी और सीवर ओवरफ्लो की शिकायतें दी थीं। इसके बाद महापौर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम और एफएमडीए अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई। टीम में नगर निगम के मुख्य अभियंता, एक्सईएन, एसडीओ और जेई शामिल हैं। यह भी पढ़ें- 15 इलाकों में आज पानी नहीं आएगा इसके अलावा एफएमडीए के एसई, एक्सईएन और जेई तथा संबंधित वार्ड पार्षद को भी निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.