सैनिक कॉलोनी चौक से ग्रेटर फरीदाबाद तक बनेगा फ्लाईओवर, कई इलाकों को होगा फायदा
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- धनंजय चौहान, फरीदाबाद फरीदाबाद में सैनिक कॉलोनी चौक से ग्रेटर फरीदाबाद के बीच 754 करोड़ रुपये की लागत से एक एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसका निर्माण 900 दिन में पूरा होगा। इस फ्लाईओवर पर वाहन चालक बिना रुके फर्राटा भर सकेंगे। सड़क निर्माण पूरा होने से करीब 50 हजार लोगों को राहत मिलेगी। फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एफएमडीए) की ओर से एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्मार्ट सिटी के पूर्वी क्षेत्र ग्रेटर फरीदाबाद को एनआईटी क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी के छोर को जोड़ने के लिए अभी कोई सीधी सड़क नहीं है। इसका प्रमुख वजह राष्ट्रीय राजमार्ग व रेलवे लाइन के कारण एनआईटी और सेक्टर 12 समेत ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र तीन हिस्सों में बंटा हुआ है। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद-जेवर एयरपोर्ट तक ग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.