सैनिक का शव पहुंचते ही पसरा मातम
बलिया, जुलाई 6 -- नगरा। भारतीय सेना के राजस्थान स्थित सूरतगढ़ छावनी में हवलदार के पद पर कार्यरत क्षेत्र के तुर्की दौलतपुर निवासी अरविंद कुमार के असामयिक निधन के बाद सोमवार को शव पैतृक गांव पहुंचा तो चहुंओर मातम पसर गया। अंतिम दर्शन के लिए गांव सहित क्षेत्र के लोगों ने श्रद्धांजलि दिया। परिजनों ने बताया कि उनकी पांच दिन पहले अचानक तबीयत खराब हो गई उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ही उनका असामयिक निधन हो गया। पत्नी, बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। हवलदार सव. अरविंद के शव के साथ आए सेना के सूबेदार आर पी यादव, सूबेदार खेम राणा, नायक नरेंद्र ,सूर्यकुमार कुशवाह ,साहिल चेतरी तथा नगरा एसआई प्रभाकर शुक्ला आदि ने सैनिक के पार्थिव शव पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.