बागेश्वर, अप्रैल 8 -- बागेश्वर, देवेंद्र पांडे। जिला सैनिक कल्याण विभाग की त्रैमासिक बैठक में अधिकारी और कर्मचारी बिना तैयारी के पहुंचने पर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश देते हुए कार्यशैली में तत्काल सुधार लाने की सख्त चेतावनी दी। बुधवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि भविष्य में बैठक से पूर्व सभी संबंधित विभागों के साथ एजेंडा साझा किया जाए और प्रस्तुतिकरण (प्रेजेंटेशन) की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित करने तथा उनके प्रकरणों की प्रगति की नियमित जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने विभाग को प्रत्येक माह आंतरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.