गोरखपुर, जनवरी 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पराक्रम दिवस के अवसर पर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की ओर से गोरखपुर प्रेस क्लब में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की सेवा कर चुके पूर्व सैनिकों को 'आजाद हिंद फौज' की उपाधि से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा पल्लू ने कहा कि सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, उसका समर्पण जीवनभर राष्ट्र के लिए रहता है। सम्मानित होने वालों में मेजर जनरल शिव जसवल, ब्रिगेडियर गोविंद मिश्रा, कर्नल रामाश्रय मिश्रा, कर्नल एसपी सिंह, विंग कमांडर पीडी शुक्ला, कैप्टन भास्कर पाठक, कैप्टन ओपी यादव,कैप्टन बीएन सिंह, योगेंद्र सिंह, एस बी सिह, अशोक शाही, डीके सिंह सारजेंट प्रहलाद सिंह, हवलदार अनिरूद्ध शाही...