फतेहपुर, फरवरी 12 -- फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने पूर्व सैनिकों के लिए तत्कालीन डीएम द्वारा पालीक्लिनिक की बिल्डिंग के लिए जगह चिंहित की गई थी। जिसका बकायदे नगर पालिका को 1,08,731 रुपये भी नगर पालिका को अदा किया गया था। इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा पालीक्लिनिक की जमीन पर अटल बिहारी वाजपेई पार्क बनवा दिया। आरोप लगाया कि कूटरचित तरीके से जमीन पर कब्जा किया गया है। इस मौके पर महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी, कैप्टन राम प्रसाद पाल, हीरालाल, सुनीता यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...