बेगुसराय, अगस्त 28 -- बेगूसराय। माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल बेगूसराय में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह, प्रेम और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने हाथों से सुंदर राखियां और सजावटी थालियां तैयार कीं। बच्चों ने अपनी बनाई राखियों को दानापुर कैंट में तैनात भारतीय सैनिकों के लिए भेजकर भाई-बहन के प्रेम के साथ देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव भी व्यक्त किया। अपनी मेहनत से बनाई राखियों को सैनिकों तक पहुँचाने को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। उनके इस छोटे से प्रयास में सैनिकों के प्रति प्रेम, सम्मान और अपनापन साफ नजर आया। यह भी पढ़ें- अररिया: सेंट्रल स्कूल की छात्राओं ने एसएसबी जवानों की कलाई पर बांधी राखी इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन से जुड़े गीत, संगीत और न...