सैनिकों के लिए बनाई राखियां, प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता
बोकारो, अगस्त 11 -- डॉ. राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल, सेक्टर-9 रानीपोखर में सोमवार को डाक विभाग के सहयोग से राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा एक से आठ तक के 36 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने देश के वीर सैनिकों के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आकर्षक हस्तनिर्मित राखियां तैयार कीं। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा ने सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम का संचालन साक्षी कुमारी ने किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने इस पहल के लिए इंडिया पोस्ट का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को रक्षा बंधन के सांस्कृतिक महत्व के साथ राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना से जोड़ते हैं। यह भी पढ़ें- Ramgarh Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.