भभुआ, अक्टूबर 21 -- रक्षा और शिक्षा मंत्रालय ने वीर गाथा परियोजना में निबंधन की तिथि बढ़ाई प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के विद्यालयों में निबंधन करा रहे हैं छात्र युवा पेज भभुआ, नगर संवाददाता। अब जिले के छात्र सैनिकों के बलिदान, वीरता पुरस्कार, वीरगति की गाथा लिखेंगे। इसपर रक्षा व शिक्षा मंत्रालय संयुक्त रूप से काम करना शुरू किया है। मंत्रालय ने निबंधन कराने की तिथि में विस्तार किया है। अब छात्र इसमें भाग लेने के लिए 31 अक्टूबर तक निबंधन करा सकते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश भक्ति, साहस, समर्पण और नागरिक चेतना के मूल्यों को विकसित करना है। दोनों मंत्रालय की संयुक्त पहल प्रोजेक्ट वीरगाथा का पांचवां संस्करण के लिए जिले के स्कूलों में छात्र-छात्राओं का निबंधन किया जा रहा है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस महत्वाकांक्ष...