हापुड़, जून 16 -- क्षेत्र के गांव सैना में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद पुलिस ने पैदल गश्त करते हुए शांति व्यवस्था बनाने की अपील की है। शरारती तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि दो दिन पूर्व गांव निवासी दो पक्षों के बीच बच्चों के खेलने के दौरान हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि किसी भी पक्ष ने पुलिस को शिकायत पत्र नहीं दिया। सोमवार की रात को थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंच कर पैदल मार्च किया। यह भी पढ़ें- सैना गांव में पुलिस ने किया पैदल मार्च पुलिस को देखकर हर कोई ग्रामीण अचंभित हो गया। सुरेश कुमार ने बताया कि पैदल गश्त कर गांव मे शांति व्यवस्था रखने की अपील की है। वहीं ...