देवघर, फरवरी 7 -- देवघर,प्रतिनिधि। देवघर सेंट्रल स्कूल के विद्यालय परिसर में शनिवार को सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसका उदघाटन प्राइवेट स्कूल सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम कुमार व मैत्रयी स्कूल के निदेशक सोमेश दत्त मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि प्रायोगिक शिक्षा सदा सैद्धांतिक शिक्षा से बेहतर होती है। बच्चे किताबों में पढ़कर जितना सीखते हैं, उससे कहीं ज्यादा देखकर समझकर पूछकर और चर्चाकर सीखते हैं। महान शिक्षाविद, समावेशी शिक्षा के सशक्त पक्षधर राजऋषि आचार्य सुदर्शनजी महाराज के सानिध्य में संचालित देवघर सेंट्रल स्कूल सदा से ही बच्चों को कक्षा के परिसीमा से बाहर निकालकर शिक्षित करने का पक्षधर रहा है। यहां बच्चे किताबों का अध्ययन कर सीखते हैं। साथ ही प्रयोगों एवं वादविवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.