गंगापार, फरवरी 17 -- सैदाबाद, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वायरल रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी देख रहे चिकित्सकों ने मौसम में हो रहे बदलाव में फल, हरी सब्जिया व नियमित अंतराल पर भोजन करने की सलाह दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग तीन सौ मरीजों को चिकित्सकों ने देखा। आने वाले ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम व आंख के इन्फेक्शन से पीड़ित थे। प्रभारी डॉ सौरभ रावत ने मौसम में हो रहे बदलाव में ज्यादा ऐतिहात बरतने की सलाह दी। कहा कि इस मौसम में पानी ज्यादा पिए। फलों व हरी सब्जियो का प्रयोग अधिक करे। मौसम में बदलाव के चलते मच्छर व मक्खियों का संक्रमण भी होगा। बचने के नालियों को साफ करे व अपने आसपास गंदा पानी इकट्ठा ना होने दे। आसपास उगी झाड़ियों की सफाई करे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.