गंगापार, अप्रैल 19 -- क्षेत्र में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। भगवान परशुराम के जयघोष करते युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। मार्ग में कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। आयोजित कार्यक्रम में भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर अनुसरण करने का आहवान किया गया। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को क्षेत्र के हर समाज के युवा हाथों में झंडे लिए चेरिया गांव में एकत्र हुए। यहां से विभव शुक्ला के नेतृत्व में शुरु हुई शोभायात्रा में सबसे आगे बाइक पर सवार युवा रहे। उनके पीछे रथ पर विराजमान भगवान परशुराम रहे। शोभायात्रा चेरिया से निकल सैदाबाद बाजार, निमहरा मन्दिर, अंजना गांव होते हुए सैदाबाद ब्लॉक मुख्यालय पर समाप्त हुई। यह भी पढ़ें- अररिया: परशुराम जयंती पर फारबिसगंज में निकली शोभायात्रा यह भी पढ़ें- मा...