सैदाबाद पंचायत में दहेज के लिए विवाहित की गला दबाकर हत्या
हाजीपुर, जुलाई 31 -- राघोपुर । संवाद सूत्र राघोपुर थाना क्षेत्र के सैदाबाद पंचायत में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। यह घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। मृत महिला सैदाबाद पंचायत के रहने वाले गोपाल राय के 30 वर्षीय पत्नी बिंदी कुमारी थी। उसके मायके वालों ने आरोप लगाया कि दहेज में चार चक्का गाड़ी नहीं देने पर ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी है। मृतका के स्वजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी है। सूचना मिलते ही राघोपुर थाने के पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। और मामले के जांच-पड़ताल में जुट गई। घटना को अंजाम देने के बाद मृत महिला की ससुराल वालों ने घर में ताला लगाया और फरार हो गए। वहीं स्वजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
हत्या का कारण मृत महिला के भाई ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.