गाजीपुर, मई 1 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पिछले दो माह से एक्स-रे फिल्म उपलब्ध न होने के कारण एक्स-रे सेवा पूरी तरह बंद पड़ी है। इससे मरीजों को निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। सीएचसी में रोजाना आसपास के लगभग 45 गांवों से सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन एक्स-रे सुविधा ठप होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना, हड्डी में चोट या फ्रैक्चर जैसे मामलों में एक्स-रे जांच आवश्यक होती है, लेकिन मरीजों को बाहर महंगे दामों पर जांच करानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- सरकारी अस्पतालों में जांच मशीनों की कमी निजी केंद्रों में एक एक्स-रे के लिए 400 से 600 रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है। मरीजों ने बताया कि कई बार चिकित...