बेगुसराय, अप्रैल 12 -- नावकोठी, निज संवाददाता। आपदा प्रबंधन समिति के गठन के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सैदपुर विष्णुपुर में शनिवार को बच्चों की आमसभा आयोजित कर बाल प्रेरकों का चयन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फोकल शिक्षक हरिहर सहनी ने की। आमसभा में सर्वसम्मति से निधि कुमारी, दौलत कुमार, लक्ष्मी कुमारी, अंशु कुमारी, अंशिका कुमारी, कृष्ण कुमार, मो. अबु हुसैफा, मो. इस्तेखार, प्रिंस कुमार एवं मो. अबु तलहा को बाल प्रेरक चुना गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीत कुमार महतो ने चयनित बाल प्रेरकों को उनके दायित्वों, कर्तव्यों एवं आपदा प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल प्रेरक विद्यालय एवं समुदाय में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.