जहानाबाद, मार्च 8 -- घोसी निज़ संवाददाता। घोसी नगर पंचायत के सैदपुर गांव में रविवार के शाम दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया। बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मोहम्मद शमशाद आलम के द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में हिन्दू मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर सीपीएम के जगदीश प्रसाद, जदयू के वीरेंद्र कुशवाहा, अमथुआ पंचायत के मुखिया मेराज अहमद सुडु, राजद नेता नग़ीना यादव, सुर्यदेव यादव, मिथलेश हिमांशु, सुनील कुमार समेत दर्जनों लोग इफ्तार पार्टी में शामिल थे। उन्होंने कहा कि दावते इफ्तार से आपसी सद्भाव का पैगाम जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...