गाजीपुर, सितम्बर 27 -- गाजीपुर, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने रविवार को सैदपुर भीतरी स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण कर इंजनों के अनुरक्षण और तकनीकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) अंकित श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने इलेक्ट्रिक इंजनों के रखरखाव से जुड़े विभिन्न कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने लोकोमोटिव के इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल उपकरणों, ब्रेक सिस्टम, बैटरी, ट्रैक्शन मोटर समेत अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों की जांच और अनुरक्षण प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही शेड में लागू सुरक्षा व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि इंजनों के अनुरक्षण में निर्धारित तकनीकी प्रक्रियाओं और सुरक्षा मानकों...