गाजीपुर, जून 15 -- खानपुर। सरकार की विभिन्न आवासीय योजनाओं के बावजूद क्षेत्र के जमीन संदल गांव निवासी बनारसी बिंद का परिवार पिछले 40 वर्षों से पक्के घर और शौचालय की सुविधा से वंचित है। परिवार का आरोप है कि कई बार आवेदन और अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई लाभ नहीं मिला। बनारसी बिंद ने बताया कि आर्थिक तंगी के बीच उनका परिवार जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। वहीं खंड विकास अधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और पात्रता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...