जहानाबाद, मार्च 14 -- काको, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पांच घरों में छापेमारी कर 18 लीटर देसी शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने शराब कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कृष्णा मांझी सैदपुर गांव का रहने वाला है। काको थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि सैदपुर गांव में अवैध रूप से देसी शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी की। इस दौरान कृष्णा मांझी के पास से 4 लीटर देसी शराब बरामद की गई। शेष शराब अन्य घर से बरामद की गई है। थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मौके से कृष्णा मांझी को गिरफ्तार कर लिया और जब्त शराब को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे थाना लाकर आवश्यक पूछताछ की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.