सैदपुरी में रखें ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली आपूर्ति बाधित
बिजनौर, मई 30 -- नांगल सोती। सैदपुरी में रखे ट्रांसफार्मर में आग लगने से गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की सतर्कता से हादसा होने से टल गया। गांव सैदपुरी में राजपुर नवादा बिजली घर से बिजली आपूर्ति की जाती है। गांव में बिजली आपूर्ति के लिए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। जिससे 100 से अधिक उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन जुड़े हैं। शुक्रवार देर शाम बिजली आपूर्ति के दौरान इस ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिजली घर पर सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर में छोटी खराबी होने से भंवरह मोड़ की बिजली गुल लेकिन मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.