लखीसराय, जून 25 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान व संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से गुरुवार को पिपरिया प्रखंड के सैदपुरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-23 रविदास टोला में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वार्ड सदस्य मौसम देवी ने किया। यह भी पढ़ें- सैदपुरा में सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को योजना व अधिकारों की दी गई जानकारीमहिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी महिला सशक्तीकरण केंद्र के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने कहा कि महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से नियमित रूप से सखी वार्ता आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181, सखी वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ ...