बिजनौर, फरवरी 17 -- थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव सैदपुरा नाईपुरा में चामुंडा देवी मंदिर से शिव जी की मूर्ति हटाए जाने को लेकर उपजे विवाद के बाद सोमवार को दूसरे दिन भी एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि, गांव में दोनों पक्षों की ओर से शांति का माहौल बना रहा। गौरतलब हो कि शनिवार की देर रात गांव स्थित चामुंडा देवी मंदिर पर कुछ ग्रामीणों द्वारा नई परंपरा के तहत भगवान शिव की मूर्ति स्थापना की जा रही थी। जिसकी सूचना गांव निवासी राकेश पाल व उसकी पत्नी ने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नई परंपरा न होने की बात कहते हुए मूर्ति को हटवाकर दूसरी जगह रखवा दिया था। मूर्ति को हटाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने घंटों हंगामा किया था। कुछ लोगों ने चेतावनी दी थी कि यदि मंदिर में मूर्ति स्थापित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.