सैदनाथ शिव मंदिर में श्रीरूद्र महायज्ञ एक से
बलिया, मई 29 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। मलमास के पवित्र मास में सैदनाथ शिव मंदिर सैदपुरा में श्रीरूद्र महायज्ञ का आयोजन एक जून से नौ जून के बीच होगा। मंदिर के पुजारी अभिषेक मिश्र ने बताया कि एक जून को मंदिर परिसर से सरयू नदी सुल्तानपुर घाट तक जल भराव के लिए कलशयात्रा निकाली जाएगी। दो जून को मंडप प्रवेश तथा तीन जून को अरणि मंथन होगा। महायज्ञ में प्रतिदिन शाम अयोध्या की डॉ. साधना शास्त्री प्रवचन करेंगी। वृंदावन की रासलीला मंडली अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। यज्ञाचार्य पंडित राजेश पाण्डेय की टीम महायज्ञ में वैदिक रीति से पूजा पाठ करायेंगे। महायज्ञ आयोजन समिति की शुक्रवार को मंदिर परिसर में हुई बैठक में विभिन्न सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.