अमरोहा, दिसम्बर 17 -- सैदनगली, संवाददाता। डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार भगवत शरण शर्मा स्मृति द्वार का मंगलवार को नगर पंचायत सैदनगली में लोकार्पण हुआ। इसे अटल टावर (घंटा घर) का नाम दिया गया है। 110 फीट ऊंचे इस टॉवर में लाइब्रेरी भी स्थापित है। मुख्य अतिथि स्वामी दीपांकर महाराज, आचार्य प्रमोद कृष्णम, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्षेत्र प्रचारक पश्चिमी उत्तर प्रदेश महेंद्र सिंह रहे। भाजपा के जिला महामंत्री एवं नगर स्वच्छता प्रेरक अभिनव कौशिक ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं शॉल अथवा गुलदस्ता देकर स्वागत किया। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अटल टॉवर सैदनगली की पहचान बनेगा, यह अच्छा प्रयास है। महापुरुषों के नाम पर स्मारक बनाने से युवा पीढ़ी को उनके बारे में जानने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरएसएस के संघ संचालक अरविंद अरोड़ा ने की। ...