अमरोहा, अप्रैल 19 -- हसनपुर, संवाददाता। सैदनगली में चोरों ने दो घरों से नकदी और आभूषण समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत सैदनगली के मोहल्ला शब्दलपुर शर्की निवासी जयदेव के घर रात में किसी वक्त चोरों ने पीछे से दीवार में नकब लगाकर कमरे में रखे सोने-चांदी के आभूषण व भूसा खरीदने रखे 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित ने नकदी सहित चोरी गए आभूषणों की कीमत एक लाख से अधिक बताई है। वहीं, दूसरी ओर गांव निवासी कपिल पुत्र श्यामलाल के घर दीवार फांदकर घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर यहां से 70 हजार रुपया की नगदी, बच्चों की गुल्लक व सोने- चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी कपिल का कहना है कि रविवार सुबह घ...