अमरोहा, मई 28 -- सैदनगली। बुधवार को नगर पंचायत स्थित कांग्रेस जिला कैंप कार्यालय पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री और भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक व अखंड भारत के निर्माता और आजादी के महानायक थे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष डॉ.अहमद मुर्तजा, हरिओम पुष्कर, राजपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, दीपक गौतम, दीपक चौधरी, अफसर अली सैफी, मकसूर अंसारी, हरस्वरुप प्रधान, मनोज कटारिया, लाल सिंह सैनी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर याद किये गए पंडित नेहरू यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर पं. जवाहर लाल नेहरु को किया याद यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर पं. जवाहर लाल नेहरु को किया याद

हिंदी हिन्दु...