अमरोहा, मई 18 -- चेकिंग के दौरान रविवार रात सैद नगली पुलिस की टाटा मैजिक सवार तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी गई तीन भैंस, टाटा मैजिक व अवैध शस्त्र बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी बेहद शातिर हैं और तीनों पर विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया ने बताया कि रविवार रात थानाध्यक्ष विकास कुमार मय पुलिस टीम क्षेत्र में सकतपुर तिराहा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के दो गांवों से बीते दिनों चोरी की गई तीन भैंसों को चुराने वाले अभियुक्त उन्हें एक छोटे हाथी वाहन में भरकर बेचने हेतु ले जाने वाले हैं। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़, 13 मुकदमों में वांछित ...