रामपुर, मार्च 1 -- विकासखंड कार्यालय सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक 9 मार्च को होगी। बैठक के लिए संबंधित विभागों को अवगत करा दिया गया है। सैदनगर विकासखंड कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख मोहित कुमार सैनी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के दौरान ग्राम पंचायतो में विकास से संबंधित कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में मनरेगा योजना, आवास निर्माण, ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्य राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त पर भी चर्चा होगी। 9 मार्च 2026 को होने वाली बैठक के लिए समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य को अवगत करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...